देख लिया जाए

 

देख लिया जाए 

कर चोरी जो पाए कोरी, 

ईमानदार बनकर भी थोरी। 

देख लिया जाए....

जब मैं कुछ ना पाया, 

तो तुने क्या था पाया रे। 

देख लिया जाए.....,


Dekh-liya-jaye


था पैसा ना सुकून था, 

या था सुकून ना पैसा था। 

था करतब सा जुनून था, 

या था जुनून सा करतब था। 


ना किसी के सपने पूरे, 

हम भी अधूरे तुम भी अधूरे। 

देख लिया जाए... 

जब मैंने कुछ ना पाया, 

तो तुने क्या था पाया रे। 

देख लिया जाए... 


है मेरा जहां था जाना, 

है वहां तेरा भी जाना। 

अगर तुने यह ना जाना, 

धि: सनातन देह पा जाना। 


तेरा परम कहाँ का कौन, 

देख अंदर  होकर मौन। 

देख लिया जाए....

जब मैंने कुछ ना पाया, 

तो तुने क्या था पाया रे। 

देख लिया जाए...


तू कुछ भी बना, हैं दो पल के, 

ना आज हमारा ना हम कल के। 

ना कोई उसे पहचान सकेगा, 

जब आयेगा कल्कि भेष बदल के। 


जो है वह रहेगा हमेशा, 

ना तुमने ना हमने उसे देखा। 

देख लिया जाए..... 

कर चोरी जो पाए कोरी, 

ईमानदार बनकर थोरी। 

देख लिया जाए..... 


जब मैंने कुछ ना पाया 

तो तुने क्या था पाया रे। 

देख लिया जाए...... 


Ramprakash Patel 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ